फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ... so that the child and the plant grow together and greenery spreads

Amethi News: ...ताकि बच्चा और पौधा एक साथ पले-बढ़ें, फैले हरियाली

Wed, 02 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
... so that the child and the plant grow together and greenery spreads
 जिला अस्पताल में प्रसूता के पौध वितरित करते सीएमओ व डीएफओ। स्वास्थ्य विभाग
अमेठी सिटी। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए वन विभाग ने अनूठी पहल की है। जिले में एक से सात जुलाई के बीच किसी भी अस्पताल में जन्मे शिशुओं को ''ग्रीन गोल्ड प्रमाणपत्र'' और एक पौधा भेंट किया जाएगा। इस प्रमाणपत्र में शिशु का नाम, जन्मतिथि और पौधे का विवरण अंकित होगा। उद्देश्य यह है कि बच्चा और पौधा एक साथ पले-बढ़ें, और परिवारों में हरियाली से जुड़ाव गहराए।
विज्ञापन



मंगलवार को जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने चार प्रसूताओं और उनके परिजनों को पौधे सौंपे और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम पौधरोपण महाभियान-2025 और वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन





प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि इस अभियान से लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और लगाव बढ़ेगा। पहले भी ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘रक्षाबंधन वाटिका’ जैसी योजनाओं ने सकारात्मक असर रहा है। अब नवजीवन के प्रतीक पौधे को परिवार से जोड़कर भावनात्मक रिश्ता भी जोड़ा जा रहा है। सीएमओ ने सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल को निर्देशित किया है कि जन्म की सूचना समय से वन विभाग को उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रमाणपत्र और पौधे समय से दिए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर यह अनूठी पहल शुरू की गई है। इससे लोगों को पौधरोपण से भावनात्मक रूप से जोड़ने में मदद मिलेगी।
– रणवीर मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed