{"_id":"66c7be2bd8f03389cd042c74","slug":"so-now-investigation-of-fake-birth-certificate-will-be-handed-over-to-ats-amethi-news-c-96-1-ame1002-124206-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ...तो अब एटीएस के हवाले होगी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ...तो अब एटीएस के हवाले होगी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की जांच
Fri, 23 Aug 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो क्षेत्र की बालिका का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में अब एटीएस भी जांच शुरू कर सकती है। इसके लिए एसपी ने एटीएस को पत्र लिखा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर पुलिस अभी जांच कर रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने 30 जुलाई को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि जामो क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी मंगरू की पुत्री आयुषी को जारी किया गया जन्म प्रमाणपत्र फर्जी है। जांच के बाद पुलिस ने जामो से एक जनसेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली थी, जिसमें पता चला कि फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाला शातिर मुंबई में है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच रायबरेली में बड़े पैमाने पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का मामला सुर्खियों में आया तो जांच एटीएस ने संभाल ली। इसी सिलसिले में अब अमेठी पुलिस ने एटीएस से संपर्क किया है। इससे उम्मीद बंधी है कि यहां भी रायबरेली जैसे पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हो सकता है।
क्या बोले एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक सिर्फ एक फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया है। जांच में पता चला था कि मुंबई में बैठा शातिर प्रमाणपत्र बना रहा है। रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले की जांच एटीएस कर रही है। इसी सिलसिले में हमने भी एटीएस को आगे की जांच के लिए पत्र लिखा है। स्थानीय स्तर पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
क्या बोले एसपी
एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक सिर्फ एक फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया है। जांच में पता चला था कि मुंबई में बैठा शातिर प्रमाणपत्र बना रहा है। रायबरेली में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले की जांच एटीएस कर रही है। इसी सिलसिले में हमने भी एटीएस को आगे की जांच के लिए पत्र लिखा है। स्थानीय स्तर पर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन