{"_id":"6470fbffc26ef66acf04ef14","slug":"smriti-dwar-will-remind-the-history-of-fighters-amethi-news-c-13-1-256287-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेनानियों का इतिहास याद दिलाएगा स्मृति द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेनानियों का इतिहास याद दिलाएगा स्मृति द्वार
Sat, 27 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 27 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। अमेठी आने वाले लोगों को स्मृति द्वार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का इतिहास याद दिलाता रहेगा। शुक्रवार को क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए स्मृति द्वार का क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण किया। आजादी के नायकों के योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।शुक्रवार को विधायक सुरेश पासी ने बाजार शुकुल कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुंदर लाल गुप्त, ऊंचगांव ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद और बरसंडा ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रुद्र पाल मिश्र स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। विधायक निधि से तीनों स्मृति द्वारों को बनवाया गया है। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश मिश्र ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से इन्हौना-रुदौली स्टेट हाईवे सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग रखी। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि जगदीश पाल, राम सुंदर यादव, राजेश चौहान, दिनेश त्रिवेदी, विपिन वैश्य, नंदकिशोर गुप्ता, राम कुमार भारती, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।