फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti appealed to the woman for justice

Amethi News: स्मृति से महिला ने लगाई न्याय की गुहार

Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Smriti appealed to the woman for justice
समस्या सुनते स्मृति ईरानी
जायस (अमेठी)। क्षेत्र भ्रमण पर निकली क्षेत्रीय सांसद व कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला बुधवार को जायस कस्बे से गुजरा। लोगों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान एक पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे स्मृति ईरानी का काफिला जायस कस्बा होते हुए काजीपुर तेलियानी के बाबा ढाखुदास की कुटी पर जा रहा था। कस्बे से केंद्रीय मंत्री के गुजरने की सूचना बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट गए। सलोन विधायक अशोक कोरी समेत बड़ी संख्या भाजपाइयों ने सांसद का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

इसी बीच जवाहरगंज मजरे बहादुरपुर निवासी सन्तरा देवी केद्रीय मंत्री के पास पहुंच गई। संतरा देवी ने प्रार्थना पत्र स्मृति को देते हुए बताया कि उसके पति की चार वर्ष पूर्व करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद समय से उसने कृषक दुर्घटना बीमा का आवेदन प्रस्तुत किया था। चार साल बाद भी दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित महिला को आश्वासन देते हुए जल्द ही लाभ दिलाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन महेश सोनकर, जिला मंत्री अशोक मौर्य, हरिश्चंद्र समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed