फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smart meters are being installed in homes, search for Chinese made ones

Amethi News: घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, चीन निर्मित की तलाश

Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Smart meters are being installed in homes, search for Chinese made ones
अमेठी सिटी। धीरे चलने वाले चीन निर्मित मीटर ऊर्जा निगम की अर्थव्यवस्था को काफी हानि पहुंचाते हैं। ऐसे मीटर की तलाश लंबे समय से हो रही है, जिन्हें बदलकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं। वहीं अब स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पहले चरण में जिला मुख्यालय गौरीगंज के शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जहां 5400 के लक्ष्य पर करीब 1800 स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन




जिले में पुराने टाइप के काले रंग के बड़े साइज में मीटर बहुत पहले से लगाए गए हैं, जिन्हें बोलचाल की भाषा में लोग चीन निर्मित मीटर भी कहते हैं। ऊर्जा निगम के अनुसार यह मीटर खोजकर लोगों के घरों से हटाए जा चुके हैं। जिले में करीब सवा तीन लाख बिजली कनेक्शन हैं, जिसमें से मात्र 10 हजार चीन निर्मित मीटर होने का अनुमान है। पता चलने पर इन्हें बदलने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
विज्ञापन



वहीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि स्लो चलने वाले मीटर को लोग चीन निर्मित मीटर कह देते हैं, जबकि सब यहीं के बने हुए हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अब सभी कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए सबसे पहले गौरीगंज से शुरुआत कर दी गई है। इसके बाद नगर निकाय क्षेत्र व बाद में ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इसी के साथ जिले के करीब 10 हजार सरकारी कार्यालयों में भी स्मार्ट लगाने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोस्ट पेड हैं स्मार्ट मीटर
जिले में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर पोस्ट पेड हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जैसे पुराने मीटर में बिलिंग व्यवस्था है, उसी तरह नए स्मार्ट मीटर की भी है। भविष्य में यह प्रीपेड भी हो सकते हैं। स्मार्ट मीटर लगवाने या लगाने का कोई शुल्क नहीं है। इसे पूरी तरह से निशुल्क रखा गया है। पोलारिस फर्म के माध्यम से इसे लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में शत-प्रतिशत मीटर लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर में एयरटेल का सिम भी लगा है, जिससे डेटा ट्रांसफर का कार्य लिया जा रहा है। बताया कि मुसाफिरखाना क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है, वहीं तीसरे चरण में जामो में भी लगाए जाने हैं, जिसके लिए अभी तक सर्वे का कार्य नहीं शुरू हो पाया है। फर्म को ही इसे 10 वर्ष तक संचालित करके दिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed