फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Skilled assessment test will be held in KGBV today

Amethi News: केजीबीवी में आज होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट

Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Skilled assessment test will be held in KGBV today
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में पंजीकृत बालिकाओं के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए शुक्रवार को निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) परीक्षा आयोजित होगी। 90 मिनट की लर्निंग आउटकम परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जाएगी।परीक्षा में ओएमआर सीट पर नौ अंक की स्टूडेंट आईडी भरने के बाद छात्राएं काली बाल पेन से ए, बी, सी व डी में सही उत्तर को काले रंग से गोला करेंगी। 20 प्रश्नों के ओएमआर सीट पर उत्तर देना होगा। 10 मिनट ओएमआर सीट भरने की विधि समझाएंगे तो 60 मिनट प्रश्नपत्र हल करने के बाद 20 मिनट ओएमआर सीट पर हल करने के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

सरल एप से मूल्यांकन के बाद बालिकाओं बौद्धिक स्तर का परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से एसआरजी, एआरपी व शिक्षकों को यू-ट्यूब सेशन आयोजित कर प्रशिक्षित करने के साथ ओएमआर सीट स्कैन करने के साथ अन्य विधि से जुड़ा वीडियो दी गई है।
विज्ञापन


ई-मेल या वाट्सएप पर सुबह मिलेगा प्रश्न पत्र
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र विभाग की ओर शुक्रवार की सुबह वार्डेन की ई-मेल आईडी या वाट्सएप पर भेजी जाएगी। इसके बाद वार्डेन प्रिंटर से निकालकर बालिकाओं को वितरित करेंगी। ओएमआर भी स्कूल में प्रिंट किया जाएगा। वार्डेन को शत प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थित सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमानुसार होगी आकलन परीक्षा
राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार निपुण एसेसमेंट परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा की शुचिता कायम रहे इसके लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। ओएमआर सीट से परीक्षा व सरल एप से मूल्यांकन होने से सही स्थिति का आकलन होगा।
संजय तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed