{"_id":"6aecc5ba004e29f92605971c","slug":"six-point-memorandum-submitted-in-protest-against-the-advocates-murder-amethi-news-c-96-1-ame1019-179860-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अधिवक्ता हत्याकांड के विरोध में सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। काल्पी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम नितेश राज को सौंपा।
ज्ञापन में हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, मृतक के परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा और तत्काल पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी उठाई गई।
इसके अलावा प्रत्येक जिले और तहसील स्तर की अदालतों के मुख्य द्वार पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है। सरकार से सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।