फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six lodged objection against reservation in Jais

Amethi News: जायस में छह ने आरक्षण के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति

Mon, 05 Dec 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Six lodged objection against reservation in Jais
गौरीगंज (अमेठी)। एक दिसंबर को जारी निकायों के वार्ड की आरक्षण अधिसूचना पर कई लोगों को आपत्ति है। आरक्षण से असहमत छह लोगों ने सोमवार को आपत्ति दाखिल की। आपत्ति दाखिल करने वालों का कहना है कि बदलाव न हुआ तो वे कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जायस में सबसे ज्यादा चार आपत्तियां सोमवार को मिलीं। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, कोषाध्यक्ष जैनुल हसन, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शमशाद खान व इसरार अहमद खां ने डीएम को पांच बिंदु पर आधारित शिकायती पत्र देकर आरक्षण पर आपत्ति लगाई है।
विज्ञापन

कहा कि जायस नगर पालिका की सीमा का विस्तार किया गया। सीमा विस्तार में वार्डों के परसीमन में मनमानी की गई। वार्ड संख्या 06, 08, 17, 20, 23 में एक हजार से कम व वार्ड संख्या 02, 12, 18, 19, 21 में 1800 से ऊपर मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। इस अनियमितता के लिए पूर्व में आठ अगस्त व सात नवंबर को शिकायत की गई, लेकिन संशोधन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा कि वार्ड संख्या 03, 04 व 06 में अनुसूचित जाति की संख्या 90 प्रतिशत से अधिक है। बावजूद इसके शासनादेश के विपरीत इन वार्डों को अनारक्षित कर दिया गया। वार्ड संख्या में 09, 10 व 11 में अनुसूचित जाति की संख्या बहुत कम है। यह सभी वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। सामान्य जाति वर्ग वाले वार्ड संख्या 18, 22 व 24 को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की बात कही।
नगर पालिका परिषद गौरीगंज के वार्ड संख्या 16 नगरवा के सभासद आशीष कुमार व 17 कटरा लालगंज के सभासद सुनील कुमार ने गलत आरक्षण का आरोप लगाकर नौ बिंदुओं पर शिकायती पत्र दिया। आपत्ति लगाने वाले सभी लोगों का कहना है कि अगर शासनादेश के मुताबिक आरक्षण अधिसूचना जारी नहीं की गई तो वे न्यायालय की शरण लेने के लिए मजबूर होंगे।

नियमानुसार निस्तारित होंगी आपत्तियां
वार्डों की जारी आरक्षण अधिसूचना पर सात दिसंबर तक आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद आपत्तियों को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed