फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six attackers riding a bike beat up the young man

Amethi News: बाइक सवार छह हमलावरों ने युवक को पीटा

Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Six attackers riding a bike beat up the young man
अमेठी सिटी। मामूली विवाद में बाइक सवार छह हमलावरों ने एक युवक की कमलानगर बाजार से प्राथमिक स्कूल दिक्खन गांव के पीछे ले जाकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे चिलबिली गांव निवासी शोभित दुबे रविवार को बाइक से किसी काम से कमलानगर बाजार गए थे। बाजार के बाद अचानक पहुंचे बाइक सवार छह लोग उसे जबरन प्राथमिक स्कूल दिक्खन गांव ले गए।
विज्ञापन




बंद स्कूल के पीछे उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई करते हमलावरों में शामिल एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिटाई के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से दो युवकों के नाम बताए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed