फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sisters accused of killing brother

Amethi News: बहनों ने लगाया भाई की हत्या का आरोप

Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sisters accused of killing brother
​शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गांव चौबे का पुरवा मजरे महमदपुर में सोमवार को संदिग्ध हालात में युवक का शव फंदे से लटकता मिला था। मंगलवार को बहनों ने थाने पर पहुंचकर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पुरवा मजरे महमदपुर गांव निवासी रामप्रताप उर्फ अंकित (22) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकता मिला था। चाची की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। मृतक की बहन वृंदा और आरती समेत अन्य लोग थाने पहुंचे। बहन वृंदा ने पुलिस को भाई की हत्या की आशंका जाहिर की है। आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना कोतवाली पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली है। कोई कार्रवाई नहीं की सिर्फ आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि मृतक रामप्रताप उर्फ अंकित अपने चाचा-चाची के साथ रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से ही उसकी मृत्यु हुई है। बहनों की ओर से दिए गए तहरीर के तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पूरे प्रकरण में कार्रवाई नियमानुसार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed