फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...opposition is occupying the house

Amethi News: साहब...विपक्षी घर पर कर रहे कब्जा

Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sir...opposition is occupying the house
गौरीगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायत करते पीड़ित। संवाद
मुसाफिरखाना (अमेठी)। साहब... हमारे घर पर विपक्षी पुलिस की मिलीभगत से कब्जा कर रहे हैं। नौ फरवरी को पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए विपक्षी को कब्जा दिला दिया। आईजीआरएस संग एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




पुलिस ने गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण भी कर दिया। यह शिकायत पूरे जोखन मजरे कंजास गांव निवासी रामसुधार ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम संजय चौहान से की। डीएम ने बीडीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी की है। बाजारशुकुल के पूरे नेवाजी मजरे बूबूपर गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। संपूर्ण समाधान दिवस में दो बार, कई बार थाने पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन



दूसरी बार शिकायत लेकर दिवस में पहुंचे पूरे पहलवान गांव निवासी पवन कुमार मिश्र ने शिकायत कर बताया कि उनकी भूमिधरी से पीडब्ल्यूडी की सड़क बना दी गई, लेकिन कोई मुआवजा नहीं मिला। गौरीगंज में पहुंचे रवींद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका गौरीगंज के वार्ड नंबर दो जेठूपुर में 29 मई से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। जिससे वार्ड में करीब 20 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बसायकपुर गांव निवासी सुभाष ने बताया कि कई बार संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस व जनसुनवाई में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विपक्षियों ने पत्थर नसब आदि की कार्रवाई होने के बाद भी कब्जा कर लिया है।



गौरीगंज के बाबूपुर निवासी ने बताया कि पुराने राजस्व अभिलेख में समाधि के नाम से दर्ज सुरक्षित भूमि को गांव के कुछ लोगों ने चकबंदी में अपने नाम करवा लिया है। मुसाफिरखाना में 30 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। गौरीगंज में 24 में से सात, तिलोई में 38 में से तीन व अमेठी में 25 में से दो शिकायतें निस्तारित की गईं। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एडीएम अभिनव कनौजिया, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, डीडीओ वीरभानु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed