फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...husband left Delhi two days ago, did not reach home

Amethi News: साहब... पति दो दिन पहले दिल्ली से निकले, घर नहीं पहुंचे

Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sir...husband left Delhi two days ago, did not reach home
अमेठी। आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में भी निस्तारण की सिर्फ खानापूर्ति से अब लोगों का इससे मोहभंग हो रहा है। दीपावली त्योहार पर शनिवार को जिले भर के थानों में आयोजित समाधान दिवस में इक्का-दुक्का फरियादी ही नजर आए थे। एसपी ने गौरीगंज तो एसडीएम व सीओ ने मुंशीगंज में दिवस की अध्यक्षता की। जिले के सभी 14 थानों में कुल 26 लोग शिकायतें लेकर आए थे। इनमें से 10 का निस्तारण मौके करते हुए अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

दीपावली के दिन थाना समाधान दिवस पड़ने से अधिकांश थानों में सन्नाटा रहा। गौरीगंज में एसपी डॉ इलामारन जी ने शिकायतों की सुनवाई की। एसपी के सामने पेश हुई बृजलाल पंडित पुरवा मजरे बासूपुर गांव निवासी किस्मता पाल ने रोते हुए बताया कि साहब नौ नवंबर को पति राम कृपाल दिल्ली से घर के लिए निकले। रात 12 बजे से फोन बंद आ रहा है। दो दिन बीत गए घर नहीं आए। एसपी ने सर्विलांस टीम व थाना प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी बीच बस्तीदेई गांव की रहने वाले साधना ने रोते हुए कहा कि साहब पति परेशान करता है। नौ साल पहले शादी हुई थी। तीन बच्चें भी हैं। शराब पीने के लिए गहने भी बेच दिया। मायके भी पहुंच कर परेशान करता है। तीन दिन पहले घर भी बेच दिया। अब कैसे बच्चों का गुजारा होगा। एसपी ने एसएचओ को मामले की जांच कराकर करवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़गंज निवासी लालजी ने गांव के कुछ लोगों पर विवाद करने की बात कहते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई। सुनवाई के बाद एसपी ने लालजी को कार्रवाई का भरोसा देते हुए वापस किया। मुंशीगंज में एसडीएम अभिनव कनौजिया व सीओ मयंक द्विवेदी ने तो मुसाफिरखाना में एसएचओ विनोद सिंह व शिवरतनगंज में एसओ तनुज पाल समेत अन्य थानों पर भी प्रभारियों ने दिवस में शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed