{"_id":"679e760922edc3f7fc07afd4","slug":"sir-troubled-for-four-years-not-getting-possession-amethi-news-c-96-1-ame1002-134058-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहब...चार साल से परेशान, नहीं मिल रहा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहब...चार साल से परेशान, नहीं मिल रहा कब्जा
Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तिलोई में डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक, गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल व एएसपी हरेंद्र कुमार, मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र और अमेठी में एडीएम अर्पित कुमार ने शिकायतें सुनीं।
गौरीगंज तहसील सभागार में सीडीओ के सामने पेश हुए ओरीपुर निवासी सीताराम ने कहा कि साहब...चार साल से परेशान हूं। भूमि की पैमाइश भी हो गई, लेकिन विरोधी कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। हर बार टीम जाती है, कब्जा खाली करने की बात कहते हुए लौट आती है। सीडीओ ने मामले की जांच कर निस्तारित करने का निर्देश राजस्व टीम को दिया। इसी बीच पहुंचे निशक्त मथुरा प्रसाद ने कहा कि साहब ... कोई सुन नहीं रहा। डीएम की कृपा से आवास मिला, खाते में पैसा आया, लेकिन ग्राम प्रधान ने बैंक मैनेजर की मदद से उनका पैसा निकाल लिया। कहा कि आवास बनवा देंगे, अब नहीं बनवा रहे हैं। सीडीओ ने एडीओ पंचायत को मामले की जांच कर करवाई करने का निर्देश दिया।
जामाें क्षेत्र की रहने वाली राजदेई ने कहा कि साहब...भूमि की पैमाइश के बाद सीमांकन हो चुका है, लेकिन विरोधी कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। इस मामले में भी टीम मौके पर रवाना करते हुए निस्तारित करने को कहा गया है। इसी तरह अन्य मामलों में टीम भेजकर निस्तारित करने का भरोसा फरियादियों को दिया गया। समाधान दिवस के दौरान तिलोई में 69 शिकायतें आईं, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण हुआ। गौरीगंज तहसील में 11, अमेठी में 25 और तिलोई में 12 शिकायत आईं। सभी स्थानों पर दो-दो का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
एक बल्ब ही जलाती हूं, बिल आया 80 हजार रुपये
अमेठी। तहसील समाधान दिवस में पहुंचीं पतापुर की जगपती एसडीएम से गुहार लगाने लगीं। बुजुर्ग महिला ने कहा कि साहब घर में एक बल्ब ही जलाती हूं। इसके अलावा कुछ नहीं जलातीं, जिसके बाद भी बिजली बिल 80 हजार रुपये आया है, जिससे मैं परेशान हूं, इसे सही किया जाए। एसडीएम आशीष सिंह ने विभाग के कर्मचारियों को जांच कराकर बिजली का बिल सही कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम से की मानदेय व किराया दिलाने की मांग
तिलोई में समाधान दिवस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम निशा अनंत से मिलकर तीन वर्षों के सापेक्ष एक माह का मानदेय मिलने पर आक्रोश जताया। स्वयं सहायता समूह की अंजू मौर्य, मानसी मौर्य, फूलजहां, सुनीता, रेखा, कविता, राबिया, गीता, फूलवती, उर्मिला आदि ने बताया कि वह सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मिलकर वर्षों से राशन का वितरण कर रही हैं। तीन वर्ष में सभी को मात्र एक बार का मानदेय मिला है। आज तक राशन उठान का किराया नहीं मिला है। उठान का किराया और लगातार मानदेय न मिलने से समूह की महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मानदेय और किराए की मांग की है।
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
तिलोई क्षेत्र के पूरे राजा मजरे भेलाई कला निवासी कमलेश कुमार ने डीएम और एसपी से मिलकर मारपीट के मामले में पुलिस की मनमानी की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि गांव के गोविंद, सरोज, रोहित, शिवकुमारी, गुड्डा व गेदऊ ने 18 जनवरी को उसके साथ परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा था। इससे परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई थीं। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने पर मनमानी कर रही है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।