{"_id":"65999b7694c6c9762c0c3d44","slug":"sir-herds-of-stray-animals-are-attacking-the-colony-amethi-news-c-96-1-ame1002-11669-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साहब.. काॅलोनी में छुट्टा पशुओं के झुंड कर रहे हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साहब.. काॅलोनी में छुट्टा पशुओं के झुंड कर रहे हमला
Sat, 06 Jan 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
समाधन दिवस में सुनवाई करते डीएम और एसपी
अमेठी। साहब...आवास विकास कॉलोनी में छुट्टा मवेशियों के झुंड लोगों को दौड़ाकर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चे, महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। मोहल्ले के लोग परेशान हैं। यह समस्या शनिवार को अमेठी तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई कर रहे जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के सामने मोहल्ले के लोगों ने उठाकर निस्तारण की मांग उठाई।
समाधान दिवस की सुनवाई शनिवार सुबह एसडीएम प्रीति तिवारी कर रही थी, तभी फरियादियों की संख्या इक्का दुक्का रही। जैसे ही जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन जी समाधान दिवस में पहुंचे तो फरियादियों की कतार लग गई। डीएम और एसपी तहसील दिवस में नहीं पहुंचे थे, फरियादी तहसील परिसर में इंतजार करते रहे। इस दौरान 91 फरियादियों ने अपनी शिकायतें अफसर के सामने रखी। शिकायतों की सुनवाई के बाद डीएम ने मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण भी कराया।
इस मौके पर सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
नहीं हो रही सुनवाई
थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव दलापुर छाछा निवासी विधवा जानकी देवी ने बताया कि वर्ष 2022 से रास्ते के विवाद को लेकर अफसरों के चक्कर काट रही हैं। विपक्षियों ने रास्ते पर गड्ढा आदि खोद कर अतिक्रमण कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
सीमांकन के बाद भी नहीं मिल रहा कब्जा
संग्रामपुर निवासी शिवा सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि भूमि धरी पर तहसील प्रशासन की ओर से सीमांकन आदि की कार्रवाई हो चुकी है। करीब एक वर्ष से वह अफसरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीएम से निस्तारण कराई जाने की मांग उठाई है।
अन्य तहसीलों में भी हुई सुनवाई
अमेठी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील अमेठी में 91 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तिलोई में 26 शिकायतों के सापेक्ष दो, गौरीगंज में 16 शिकायतों में से तीन और मुसाफिरखाना में आईं 58 शिकायतों में से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई हैं। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वालों को कड़ी चेतावनी दी है।