फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shri Ram met Bharata and his eyes filled with tears.

Amethi News: भरत से मिले श्रीराम, भर आईं आंखें

Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram met Bharata and his eyes filled with tears.
अमेठी के चौक ​स्थित मंच पर गले मिलते राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न।-संवाद
अमेठी। ऐतिहासिक भरत मिलाप के आनंद में शुक्रवार रात पूरा शहर डूबा रहा। इस दौरान शहर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। जय श्रीराम के जयकारों और भक्तिमय गीतों के बीच राम दरबार की झांकी से भरत मिलाप उत्सव का आरंभ हुआ।
विज्ञापन




गांधी चौक पर हुए समारोह में भावविह्वल हो भरत से राम मिले तो फूलों की वर्षा के साथ जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। ऐसा लगा मानो शहर में अवधनगरी उतर आई हो। उधर, आकर्षक झांकियों और कलात्मक चौकियों का सिलसिला शुरू हुआ। गांधी चौक, सगरा तिराहा, राजर्षि तिराहा, अंबेडकर तिराहा, घंटाघर, हनुमानगढ़ी पर शानदार लाइटिंग की गई। रात में जय श्रीराम के जयकारों के बीच राम दरबार की झांकी निकली तो पूरा शहर राममय हो उठा।
विज्ञापन



रामलीला समिति और रामलीला आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम में शुक्रवार रात राम रथ हनुमानगढ़ी मंदिर से बैंड-बाजे के साथ निकाला गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजय सिंह ने आरती उतारी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सूरज पटेल, एसडीएम आशीष सिंह ने भरत मिलाप कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राम रथ पर विराजमान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी की आरती उतारी गई। शनिवार भोर समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर राजेश कुमार अग्रवाल, आनंद बरनवाल, जयप्रकाश लोहिया, विजय अग्रवाल, फूलचंद कसौधन, हिमांशु, राहुल, नितिन भालोठिया, विवेक अग्रवाल, आनंद बरनवाल, अंकुर अग्रवाल, सौरभ भालोठिया, अनिल पाल आदि मौजूद रहे।







झांकी में नमो ग्रुप प्रथम
झांकी (ए ग्रुप) में नमो ग्रुप प्रथम, अंबे ग्रुप द्वितीय और शिवाय ज्योति मंडल को तृतीय स्थान मिला। बी ग्रुप की झांकी में श्री देवीपाटन ग्रुप प्रथम, महाकाल ग्रुप द्वितीय और ज्वाला ज्योति मंडल तृतीय स्थान पर रही। बैंड प्रतियोगिता में रज्जब अली बैंड प्रथम, शेरे पंजाब बैंड को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed