{"_id":"615b38bb8ebc3e606c770885","slug":"shopkeeper-was-murdered-for-not-giving-cigarettes-amethi-news-lko598620617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट न देने पर हुई थी दुकानदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट न देने पर हुई थी दुकानदार की हत्या
विज्ञापन
03 : गौरीगंज : पुलिस गिरफ्त में दुकानदार की हत्या के आरोपी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा बर्तली गांव में दो दिन पूर्व हुई दुकानदार की हत्या सिगरेट नहीं देने के विवाद में हुई थी। एसओजी व लोकल पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
नैनहा बर्तली गांव निवासी रामकुमार यादव (60) घर से कुछ दूर पर निर्मित अपने कमरे में परचून की दुकान करता था। शनिवार सुबह रामकुमार अपनी दुकान के बाहर बरामदे में चारपाई पर मृत पाया गया था। रामकुमार के दोनों पैैर बंधे हुए थे। प्रथम दृष्टया पुलिस को लगा था कि रामकुमार की हत्या गला दबाकर की गई है।
दुकानदार की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश सिंह ने एसओजी व लोकल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर घटना का तत्काल खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा व संग्रामपुर के एसएचओ अंगद सिंह सोमवार भोर में धनापुर चौराहे पर आने जाने वाले वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक से पहुंचे दो संदिग्ध युवकों को रोका गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन
दौड़ाकर पकड़ने पर एक ने अपना नाम संदीप व दूसरे ने अमन सरोज निवासी नैनहा बरतली बताया। पुलिस की तलाशी में संदीप व अमन के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। अमन ने बताया कि शुक्रवार रात हम दोनों रात 10 बजे नैनहा गांव के पास बाग में शराब पीने गए थे।
शराब पीने के बाद हम रामकुमार की दुकान पर सिगरेट लेने गए। रामकुमार ने मना कर दिया। इस बात से नाराज संदीप ने रामकुमार को डंडे से मारा जिससे वह बेहोश हो कर गिर गया। इसके बाद संदीप ने रामकुमार का गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया कि फिर हम दोनों ने शव को दुकान के बाहर तखत पर उल्टा लिटा कर उसके पैर चद्दर से बांध कर वापस लौट आए। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल अमन का आपराधिक इतिहास हैै। उसके ऊपर पहलेे से कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का चालान न्यायालय भेजा जा रहा है।