फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shivmurthy became president and Upendra became secretary of Bar Association.

Amethi News: शिवमूर्ति अध्यक्ष व उपेंद्र बने बार एसोसिएशन के सचिव

Wed, 27 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 27 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shivmurthy became president and Upendra became secretary of Bar Association.
अमेठी। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष शिवमूर्ति तिवारी, सचिव उपेंद्र शुक्ल, कोषाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद कुद्दूश व त्रियुगी नारायण निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन दयाशंकर शुक्ल की निगरानी मंगलवार को मतदान के बाद परिणाम की घोषणा के साथ बार एसोसिएशन संपन्न हुआ। अमेठी बार एसोसिएशन में अधिवक्ता 136 हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए शिव मूर्ति तिवारी ने 71 मत पाकर जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार दिनेश प्रताप सिंह को 50 और ओमप्रकाश मिश्र को 15 मत मिले।
विज्ञापन

सचिव पद के प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल ने 83 मत पाकर जीत दर्ज कराई। बृजेश कुमार पांडेय को 41 मत, छत्रसाल सिंह और सुरेश चंद्र वर्मा को 6-6 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के सापेक्ष 272 मत पड़ने थे। जिसमें मोहम्मद कुद्दूश को 84 मत, त्रियुगी नारायण मिश्र को 81 मत व जितेंद्र बहादुर सिंह को 40 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मोहम्मद कुद्दूस एवं त्रियुगी नारायण मिश्र ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनूप कुमार श्रीवास्तव को 90 मत व प्रेम नारायण दुबे को 42 मत तथा एक अवैध और तीन मत पड़े नहीं। कोषाध्यक्ष पर अनूप कुमार श्रीवास्तव ने 48 मतों से जीत हासिल की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने परिणाम की घोषणा की।

इन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
अमेठी। अमेठी बार एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा और धर्मेंद्र नाथ शुक्ला निर्विरोध हुए। जूनियर उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार गुप्त, संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार तिवारी, चंद्र मोहन मिश्र, हरपाल सिंह और सीनियर सदस्य पद पर अशोक शंकर गुप्त, गिरजा शंकर शुक्ल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा जूनियर सदस्य पद पर अफसर हुसैन व कमला प्रसाद पांडे निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed