फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shivlali tops in Rangoli and Khusnuma tops in Essay

Amethi News: रंगोली में शिवलली व निबंध में खुशनुमा अव्वल

Sat, 27 Sep 2025 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Shivlali tops in Rangoli and Khusnuma tops in Essay
राजकीय इंटर कॉलेज जायस में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्षा विभा
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के तहत शैक्षिक गोष्ठी और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी संबंधी उपयोगी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि कक्षा छह से 12 तक का पाठ्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं की नींव है। सिविल सेवा जैसी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अधिकांश प्रश्न इसी पाठ्यक्रम से संबंधित होते हैं। यदि विद्यार्थी इसे जीवन की सफलता का आधार मानकर पढ़ें तो अतिरिक्त कोचिंग की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को रटने के बजाय लिखकर याद करने की आदत डालने की सलाह दी।
विज्ञापन



गोष्ठी के बाद निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता हुई। निबंध लेखन में खुशनुमा बानो प्रथम, महेर बानो द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान में प्रिया मौर्या प्रथम, ज्ञानवती द्वितीय और आमान तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में निशांत प्रथम, ज्ञानवती द्वितीय और शिवलली तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में शिवलली प्रथम, खुशनुमा बानो द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed