फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shiv temples in Sawan will be monitored by CCTV cameras

Amethi News: सावन में शिवमंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Sun, 02 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shiv temples in Sawan will be monitored by CCTV cameras
गश्त करते एसपी व अन्य पुलिस अ​धिकारी
अमेठी। सावन मंगलवार से शुरू हो रहा है। जिले में कांवड़ यात्रा तो नहीं निकलती है लेकिन, यहां के लोग अन्य शहरों में होने वाली कांवड़ में शामिल होते हैं। सावन माह में शिव मंदिरों पर अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने को कहा गया है।सावन माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिले में ताला स्थित मुकुटनाथ धाम, फुरसतगंज स्थित तपेश्वर धाम सहित अन्य शिव मंदिरों पर सावन को लेकर अभी से ही मंदिर प्रबंधन व्यवस्था करने में लग गया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि रविवार को पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों को लेकर समीक्षा की है। बताया कि शिव मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। शुक्रवार व सोमवार को सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी लगाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। एसपी ने बाद में पुलिस अधिकारियों के साथ गौरीगंज कस्बे दूधनाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों का भ्रमण किया। साथ ही यहां की सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन



समिति करेगी निर्णय
जगदीशपुर में एक मामले के गवाह ने सुरक्षा मांगी है। इस पर जिला स्तरीय समिति के समक्ष पूरा मामला रखा जा रहा है। एसपी ने बताया कि गंभीर अपराध के मामलों में अगर कोई गवाह सुरक्षा की मांग करता है तो समिति के निर्णय के आधार पर उसे सुरक्षा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed