फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shiksha Chaupal will be set up, the condition of the children will be told

Amethi News: लगेगी शिक्षा चौपाल, बताएगा जाएगा बच्चों का हाल

Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Chaupal will be set up, the condition of the children will be told
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने के साथ निपुण भारत अभियान लक्ष्य पूरा करने के लिए अब अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। प्रति माह तीन गांवों में शिक्षा चौपाल लगेगी। इसमें योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए बच्चों की शैक्षिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया जाएगा। बच्चों को शैक्षिक स्तर में सुधार में सहयोग करने की अपील भी की जाएगी।
विज्ञापन

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ उद्देश्यों से समुदाय, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति को अवगत कराते हुए सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करने के लिए गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित की जाएगी। चौपाल में अभिभावक व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

चौपाल में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति बताते हुए उनसे सुझाव लेते हुए उसे क्रियान्वित किया जाएगा। सभी ब्लॉक क्षेत्र में प्रति माह कम से कम तीन गांव में शिक्षा चौपाल आयोजित होगह। शिक्षा चौपाल के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक करते हुए अपने विद्यालय को निपुण बनाने की स्पष्ट समय सीमा निर्धारित की जाएगी। शिक्षा चौपाल में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विशिष्ट सहयोग तथा सफलता की कहानियों को साझा किए जाए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिए गए निर्देश बेहतर मिलेगा परिणाम

सभी बीईओ को शिक्षा चौपाल आयोजन करने का निर्देश देते हुए एआरपी को प्रचार-प्रसार कर चौपाल आयोजित कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व उनके शैक्षिक संवर्धन को बढ़ाने के लिए योजना संचालित की जा रही है।
संजय तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed