फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shahgarh-Chandauki road is in bad condition, traffic becomes difficult

Amethi News: खस्ताहाल शाहगढ़-चंदौकी मार्ग, आवागमन हुआ मुश्किल

Thu, 03 Oct 2024 04:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Shahgarh-Chandauki road is in bad condition, traffic becomes difficult
 शाहगढ़ के ठकुराईन का पुरवा गांव में सड़क पर हुआ जलभराव।
शाहगढ़ (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मार्ग व हाईवे से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बदहाल हैं। मरम्मत के अभाव में सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी गिट्टियाें पर आए दिन बाइक सवार व राहगीर गिरकर जख्मी हो रहे हैं। शाहगढ़ कस्बे को मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग से जोड़ने वाला चंदौकी संपर्क मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो चुका है।
विज्ञापन

मार्ग से सटे बड़ा कोट, नया का पुरवा, सरैया, कटरा, पूरे बोधी बिसेन, ठकुराइन का पुरवा, हरैया, दुर्जगढ, तिवारी का पुरवा, लोनियापुर, पड़री, करैया, केशवपुर, चौबेपुर, चंदौकी गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोग इस मार्ग से जाने के बजाए 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तयकर भुसियावां होकर चंदौकी जाते हैं।
विज्ञापन


बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत
शाहगढ़ कस्बे से निकलते ही मार्ग पर बड़े गड्ढे मिलते हैं। उनमें जलभराव से गहराई का अंदाजा नहीं होने से बाइक सवार आए दिन गिर कर जख्मी हो रहे हैं। जानकारी के बाद भी आज तक इस गड्ढे की मरम्मत नहीं हो पाई है। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पहिया वाहनों के लिए भी चुनौती
शाहगढ़-चंदौकी मार्ग पर पूरे बोधी बिसेन गांव के निकट मार्ग की बदहाली का आलम यह है कि सड़क का ही पता नहीं चल पाता। क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरना चार पहिया वाहन चालकों के लिए भी चुनौती भरा है। क्षेत्रीय लोग भी मजबूरी में कोई और विकल्प न होने पर गुजरते हैं।

यहां पैदल चलना ही दुश्वारी भरा
शाहगढ़-चंदौकी मार्ग स्थित ठकुराइन का पुरवा के पास 50 मीटर की दूरी में इतने गड्ढे हैं कि गिनती करना भी मुश्किल है। गड्ढों में भरे पानी में लोग गिरकर जख्मी हो जाते हैं। लोगों का पैदल गुजरना भी किसी दुश्वारी से कम नहीं है। लोगों ने गड्ढों में ईंट-पत्थर डालकर चलने लायक बनाने का प्रयास किया।

बिखरी पड़ी गिट्टियां, फिसल कर जख्मी हो रहे राहगीर
तिवारी का पुरवा के नजदीक शाहगढ़-चंदौकी मार्ग पर उखड़कर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। वाहन के गुजरते समय जरा सी भी असावधानी से लोग घटना का शिकार हो जा रहे हैं। आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।


जल्द होगी मरम्मत
अवर अभियंता बालक राम ने कहा कि शाहगढ़-चंदौकी मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन और जलभराव से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed