{"_id":"67bcc1f5846ef30c93087d2d","slug":"seven-trains-including-rae-bareli-jaunpur-intercity-canceled-amethi-news-c-96-1-ame1002-135450-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित सात ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित सात ट्रेनें निरस्त
Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर लखनऊ, जौनपुर व प्रयागराज सहित अन्य स्टेशन के यात्रियों के लिए सोमवार का दिन परेशानी भरा रहा। रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित सात ट्रेनें निरस्त रहीं तो लखनऊ के बजाय रायबरेली से इंटरसिटी वापस हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री संग अन्य लोग लखनऊ की यात्रा करते हैं, लेकिन सोमवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सिर्फ रायबरेली तक हुआ। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त होने से लोगों को शाम तक लखनऊ जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी जौनपुर व प्रयागराज के यात्रियों को हुई।
जौनपुर के लिए संचालित इकलौती अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और प्रयागराज के लिए संचालित अप व डाउन लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर का संचालन निरस्त होने से यहां की यात्रा करने वाले लोगों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त देहरादून-वाराणसी और आनंद विहार-मालदा टाउन का भी संचालन निरस्त रहा। लखनऊ से चलकर वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी वाराणसी के बजाय लोहट तक ही संचालित हुई।
विज्ञापन
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, प्रयागराज-हरिद्वार योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटे, पुरी-दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस छह घंटे देरी से गौरीगंज आई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए उच्चाधिकारियों के निर्णय पर ट्रेनों का संचालन निरस्त था। अपरिहार्य कारणों से अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ। यात्रियों को ट्रेन की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।