फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven thousand rupees looted from a hawker at gunpoint

Amethi News: असलहे के बल पर फेरीवाले से सात हजार की लूट

Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand rupees looted from a hawker at gunpoint
अमेठी। गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा सटाकर सात हजार की नकदी लूट ली। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश उस कारोबारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लूट का शिकार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जनपद कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्र के हारामऊ गांव निवासी नारेंद्र सिंह गांव-गांव बाइक से फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा में किराए का कमरा लेकर रहता है। सोमवार दोपहर 12 बजे वह संग्रामपुर के सरैंया कनू पूरे घीसा मोड़ पर जा रहा था। इसी बीच अचानक बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसकी जेब सात हजार की नकदी लूट ली और भाग निकले। घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed