{"_id":"637d0d80e02d6d32b8281173","slug":"seven-smugglers-arrested-with-medicine-and-turtle-skin-amethi-news-lko6584339148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दवा व कछुए की खाल के साथ सात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दवा व कछुए की खाल के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। पीपरपुर पुलिस टीम ने सोमवार रात मालवाहक वाहन पर 66 पीस कछुए की खाल व 702 शीशी अवैध दवा के साथ सात अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद सामग्री की कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम केस दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कोर्ट भेजने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
अपराधियों की धरपकड़ में जुटी पीपरपुर पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार रात दुर्गापुर चौराहे पर मौजूद थी। इस बीच स्वाट टीम प्रभारी विवेक कुमार सिंह को एक पिकअप वाहन से तस्करी का सामान लेकर आने की सूचना मिली। मौजूद पुलिस फोर्स सतर्क हो गई और चौराहे से आगे कोल्ड स्टोर के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।
कुछ देर बाद सुल्तानपुर की तरफ से एक पिकअप संख्या यूपी 70 केटी 9755 को आता देख पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। पिकअप वाहन पर पीछे बैठे सुल्तानुपर जिले के कोतवाली देहात के पकड़ी निवासी छोटे कंजर, नन्हे, छेदी व बुलाकी, लखनऊ जिले के खलीलाबाद निवासी राजन कुछवनिया व करन सिंह की तालाशी ली तो उनके कब्जे से 66 पीस कछुए की खाल व 702 शीशी प्रतिबंधित सीरप फेंसेडिल बरामद हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग कछुओं का शिकार कर उनका मांस खा लेते हैं तथा उनकी खाल को सुखाकर अलग कर लेते हैं। जिसे पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देते हैं। प्रतिबंधित सिरप के बारे में बताया कि एक दवा व्यापारी उन लोगों के उनके गांव में आकर दवा की शीशी देता है जिसे वे लोग पश्चिम बंगाल में उसके आदमी को दे देते हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी को थाने पर लाकर बरामद सामग्री जब्त कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।