फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven-hour power cut adds to difficulties.

Amethi News: सात घंटे की कटौती ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sat, 08 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven-hour power cut adds to difficulties.
.बाजारशुकुल में बिजली  लाइन को छू रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
अमेठी सिटी। जिले में बिजली व्यवस्था शुक्रवार को फिर उपभोक्ताओं की परेशानी का कारण बनी। एक ओर पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए कई क्षेत्रों में दिन में सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई, वहीं रातभर ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोगों की नींद भी उड़ी रही। उमसभरी गर्मी के बीच घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो सके, मोबाइल बंद हो गए और कई जगह पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही।
विज्ञापन




शुकुलपुर उपकेंद्र से जुड़े मिश्रौली, सहजीपुर और खौंपुर फीडर पर दोपहर 12:20 से शाम 4:17 बजे तक बिजली बंद रही। मऊ उपकेंद्र पर सुबह 10:30 से दोपहर 2:40 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बाजारशुकुल के महोना उपकेंद्र पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं रही। अमेठी के कोहरा, महाराजपुर और रामगढ़ फीडरों पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन



जगदीशपुर क्षेत्र में भी 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर पेड़ों की छंटाई के लिए सुबह 10 से शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुसाफिरखाना के पिंडारा फीडर की लाइन का पोल वाहन की टक्कर से टूटने के कारण सुबह 8:52 बजे से देर शाम तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई वितरण खंड के कई उपकेंद्रों पर बृहस्पतिवार रात दो से छह घंटे तक अघोषित कटौती और ट्रिपिंग होती रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों से सटी पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपूर्ति रोकी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed