फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven english teachers posted in Amethi.

अंग्रेजी के सात शिक्षकों को जिले में मिली तैनाती

Mon, 25 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Seven english teachers posted in Amethi.
गौरीगंज (अमेठी)। सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। शासन के निर्देश पर आयोग से चयनित सात अभ्यर्थियों को जिलेे में तैनाती मिली है। सभी शिक्षकों का चयन अंग्रेजी विषय में सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है। अभ्यर्थियों को शासन से ऑनलाइन स्कूल आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित हुई पढ़ाई को देखते हुए इन दिनों आयोग ने बड़ी संख्या में शिक्षकों का चयन किया है। शिक्षकों के चयन के बाद बीते दिनों 59 सहायक अध्यापक व तीन प्रवक्ता के बाद जिले को अंग्रेजी विषय के सात सहायक अध्यापक मिले हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती के बाद शासन से शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित किया गया है। पटल सहायक जितेंद्र दुबे ने बताया कि चयनित कामना सिंह को गंगा बक्श द्विवेदी इंटर कॉलेज हरदो, राजाराम व शुचिता को दयानंद इंटर कॉलेज गोकुला, विकास सिंह रावत को रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, संतोष कुमार को जनता इंटर कॉलेज रामगंज, शशिकांत को इंटर कॉलेज गाजनपुर व अशोक कुमार को इंटर कॉलेज मिश्रौली में तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय से चयनित अभ्यर्थियों की सूची मिलने के बाद प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने प्रबंधक/प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। पत्र में चयनित शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराकर शिक्षण कार्य कराते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। प्रभारी डीआईओएस ने नियुक्त शिक्षकों को समय से कार्यभार ग्रहण नहीं कराने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed