फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Service of two contract workers terminated in effigy burning case

Amethi News: पुतला दहन करने मामले में दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Service of two contract workers terminated in effigy burning case
मुसाफिरखाना (अमेठी)। संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने के मामले में एक और कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पावर कारर्पोरेशन के दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे पहलवान गांव में बीते मंगलवार को पूरे पहलवान गांव के पास संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन के विरोध स्वरूप किये गए प्रदर्शन और अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला जलाए जाने के मामले में स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। नामजद आरोपी बनाए गए दस लोगों में शामिल मनोज मिश्रा और अनुज तिवारी स्थानीय विद्युत उपखंड कार्यालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में संलिप्तता पर ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक परियोजना एवं नोडल अधिकारी अजय दूबे ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर मनोज मिश्रा और अनुज तिवारी की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। उप मंडलीय अभियंता ने दोनों की सेवा समाप्त किये जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed