फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Server down; farmers struggling to get DAP.

Amethi News: सर्वर ठप, डीएपी के लिए भटक रहे किसान

Sat, 25 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Server down; farmers struggling to get DAP.
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में धान की रोपाई के बीच जिले में डीएपी खाद के लिए किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले की 76 साधन सहकारी समितियां, चार इफको केंद्र और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सुबह सात बजे से खाद वितरण शुरू हो रहा है, लेकिन शुरुआती करीब दो घंटे बाद ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार ठप होने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



कभी 15 मिनट तो कभी आधे घंटे के लिए सर्वर चलने से सीमित किसानों को ही डीएपी मिल पा रही है, जबकि अधिकांश किसानों को घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों को भी किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने रोपाई सीजन तक पुरानी व्यवस्था से खाद वितरण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस सर्वर की तकनीकी समस्या उच्च स्तर की है। संबंधित एजेंसी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सर्वर सामान्य होते ही सभी समितियों और इफको केंद्रों पर नियमित डीएपी वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरीगंज इफको केंद्र पर लंबी कतार
गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसानों की लंबी कतार लगी रही। सर्वर बंद होने से बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं हो सका। महिला किसान संजू तिवारी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन केंद्र आने के बाद भी डीएपी नहीं मिल सकी। कुछ देर सर्वर चलने पर ही सीमित किसानों को खाद मिल पाई।



माधोपुर समिति में थमा वितरण
माधोपुर साधन सहकारी समिति में करीब 11:30 बजे सर्वर बंद होने से खाद वितरण पूरी तरह रुक गया। किसान रामजस ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद तकनीकी समस्या के कारण बिना खाद लौटना पड़ा। कई किसानों ने मजबूरी में निजी दुकानों से महंगे दाम पर डीएपी खरीदने की बात कही।



ताला समिति में सुबह से नहीं चला सर्वर
ताला साधन सहकारी समिति में सुबह से सर्वर नहीं चलने से खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। किसान गयाप्रसाद ने बताया कि धान की रोपाई के समय खाद नहीं मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed