फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Served alcohol, provided food, then killed

Amethi News: पिलाई शराब, करवाया भोजन, फिर कर दी हत्या

Sat, 18 Jan 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Served alcohol, provided food, then killed
अमेठी सिटी। हाईवे किनारे 10 जनवरी को हुई गल्ला व्यवसायी की हत्या के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। शहर से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पहले व्यवसायी को शराब पिलाई, फिर होटल ले जाकर खाना खिलाया। नशा अधिक होने के बाद एकांत में उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन




पकड़े गए आरोपी ने अपनी महिला प्रेमी से व्यवसायी के भी संबंध होने की जानकारी व व्यवसायी की ओर से स्वयं पर की जा रही अश्लील टिप्पणी से नाराज होकर हत्या करने की बात कही। गौरीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 चौक बाजार निवासी हरिओम अग्रहरि (59) का शव 11 जनवरी को टांडा-बांदा हाईवे के किनारे मिला था। शव के पास पुलिस को मोरंग के ढेर में खून से लथपथ दो चाकू भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन



इस मामले में मृतक के पुत्र विशाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस की चार टीमें मामले की जांच में जुट गईं। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई पहलुओं की जांच के बाद पुलिस को बिहार के सारंग छपरा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गोलू जो वर्तमान में सरैया अमेठी मार्ग स्थित किराए पर कमरा लेकर रहता है के हत्या में शामिल होने का इनपुट मिला। इसके बाद से अभिषेक फरार चल रहा था। शुक्रवार को सुबह स्वाट एवं सर्विलांस टीम को अभिषेक के गौरीगंज में मौजूद होने की लोकेशन मिली। इसके बाद टीम ने अमेठी मार्ग से उसे गिरफ्तार कर लिया।


अभिषेक ने पूछताछ में बताया कि उसकी और व्यवसायी की अच्छी जान-पहचान थी। व्यवसायी उसकी महिला प्रेमिका के संपर्क में आ रहा था। इतना ही नहीं व्यवसायी उस पर लगातार अश्लील टिप्पणी कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने 10 जनवरी को व्यवसायी को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे ले जाकर एक होटल में भोजन करवाया। इसके बाद बरनाटीकर ले जाकर एकांत में करीब साढ़े आठ बजे चाकू से उसकी हत्या कर शव घसीट कर किनारे फेंक कर मोरंग में चाकू रख कर भाग गया।



एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अभिषेक ने हत्या करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद उसका चालान कोर्ट भेज दिया गया। जल्द ही आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर पैरवी कर सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed