फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Send the children to school

Amethi News: बच्चों को जरूर भेजें स्कूल

Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 08 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Send the children to school
 बहादुरपुर के भदैया महमूदपुर गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक करती प्रधानाध
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षक गांव-गांव पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं।1570 विद्यालयों में अब तक 22 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन



अभियान के तहत शिक्षक मलिन बस्तियों, ईंट-भट्ठों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर बच्चों को जरूर विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभिभावकों को स्मार्ट क्लास, लर्निंग बाय डूइंग लैब, सुसज्जित डेस्क-बेंच, प्रशिक्षित अध्यापक, निशुल्क पुस्तकें, यूनिफॉर्म और डीबीटी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस बार अब तक 22,460 बच्चों का ऑनलाइन नामांकन हुआ है। प्रेरणा पोर्टल पर लगभग 22 हजार नामांकन दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को बहादुरपुर के पीएमश्री विद्यालय भदैया महमूदपुर की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला ने सहयोगी शिक्षकों के साथ गांवों के पुरवों में पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क किया। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन ब्लॉक स्तर पर समीक्षा की जा रही है। जुलाई में अभियान का दूसरा चरण भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed