{"_id":"69f64a3b3346a01b8d0ae217","slug":"seed-seller-dies-after-his-bike-is-hit-by-a-truck-amethi-news-c-96-1-ame1016-164778-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, बीज विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, बीज विक्रेता की मौत
Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। सुल्तानपुर के बल्दीराय के पूरे हरिवंश गिरजा मोड़ निवासी बीज विक्रेता पंकज उपाध्याय (30) की शनिवार को रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जगदीशपुर के मंगौली के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है।
सत्य प्रकाश के मुताबिक उनका बेटा पंकज गांव के पास बीज की दुकान करता था। शनिवार को वह जगदीशपुर में आयोजित बैठक में शामिल होने बाइक से निकला था। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मंगौली के पास पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक सहित भाग रहे चालक का स्थानीय लोगों ने पीछा किया। पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर ग्रामीणों ने चालक को ट्रक सहित पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पंकज उपाध्याय ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रक के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पंकज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। अस्पताल पहुंचीं मां सरोज देवी बेटे का शव देख बिलख उठीं। रोते हुए कहा कि अभी तो घर से निकला था, कहा था कि शाम तक लौट आएगा। पत्नी मंजेश उपाध्याय पति का शव देखकर बेसुध हो गईं। बेटे हर्षित, गोलू व तन्नू पिता का शव देखकर रोने लगे, जिसे देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पिता सत्य प्रकाश गमगीन हैं। वह लोगों से लिपटकर फफक-फफक कर रोते रहे।