{"_id":"5ea1bcfe8ebc3e90633c3de7","slug":"security-tight-at-checkpost-amethi-news-lko518829298","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन अवधि में चेक पोस्ट पर बढ़ी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन अवधि में चेक पोस्ट पर बढ़ी सख्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार करने लगा है। बृहस्पतिवार को अनावश्यक कार्य से निकले लोगों को कर्मियों ने फटकार लगाते हुए दोबारा घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए वापस लौटा दिया।
लॉकडाउन अवधि में बिना कार्य लगातार बाहर टहल रहे लोगों को देख व कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के अंदेशे से परेशान जिला प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करने लगा है। लगातार सांउड सिस्टम के साथ व्यक्तिगत अपील के बावजूद अनावश्यक कार्य से बाइक व कार से बाहर निकल रहे लोगों से परेशान डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बृहस्पतिवार को चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मियों के साथ भ्रमण शील टीम सख्ती पर उतर आई।
टीम ने अनावश्यक कार्य से बाहर निकले लोगों को रोक कर उन्हें लॉकडाउन नियमों की जानकारी देते हुए खुद के साथ परिवार व समाज को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए घर में रहने में रहने की नसीहत देते हुए उनके नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित कर फटकार लगाते हुए बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
कर्मियों ने दोबारा अनावश्यक कार्य से बाहर निकलने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि गांव-गांव में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके अनावश्यक लोग बहार निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।