फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Second party protested against case filed in fighting

दो पक्षों में मारपीट का मामला पकड़ रहा तूल

Sat, 28 Aug 2021 07:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Second party protested against case filed in fighting
गौरीगंज (अमेठी)। पिछले बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को घायल व्यक्ति के पक्ष द्वारा प्रदर्शन और थाना घेराव के बाद कई लोगों पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोग शनिवार को सड़क पर उतर आए और भाजपा पदाधिकारियों के संग थाने पहुंच गए। पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पिछले 25 अगस्त को कस्बा क्षेत्र के मदनसिंह का पुरवा में बरनाटीकर निवासी सुनील सिंह व वाजिद अली के पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट में वाजिद अली घायल हो गए थे। शुक्रवार को वाजिद अली पक्ष के लोगों ने एसपी व थाने का घेराव कर सुनील कुमार, आयुष्मान सिंह व आदित्य सिंह सहित 10-15 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने की सूचना पर शनिवार को सुनील के परिवारीजन आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोग कई भाजपा पदाधिकारियों के साथ शनिवार को थाने पहुंच गए। थाने में मौजूद एसडीएम संजीव कुमार मौर्य, सीओ गुरुमीत सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने सुनील कुमार की तहरीर पर वाहिद अली उर्फ कप्तान जाफरी, कलीम राइन, इरफान, नदीम व मकसूद जाफरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed