फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Search intensified for six fraud accused

Amethi News: फर्जीवाड़ा करने वाले छह आरोपियों की तलाश तेज

Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Search intensified for six fraud accused
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस की छात्राओं से ठगी में शामिल छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने चार टीमें गठित कर दी हैं। मोबाइल बंद होने से इन सभी की लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रही है। मामले में संस्था के संचालक प्रिंस उर्फ आजाद, प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और आयुष तिवारी को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इनके पास से पंपलेट, एडमिशन फाॅर्म, रजिस्ट्रेशन दस्तावेज, बायोमेट्रिक मशीन, डीवीआर, डेटा रजिस्टर और दो मोहरें बरामद की हैं। फर्जीवाड़ा के केस में शैलेंद्र मौर्य, विजय मौर्य, बृजेश, दिलीप बाजपेयी, रेहान खान और आलीशान नामजद हैं। इनकी तलाश में जुटी पुलिस टीमें गैर जनपदों में भी छापे मार रही हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर अब तक 13 संदिग्ध संस्थानों को चिह्नित किया गया है। उनकी सूची प्रशासन को सौंपी गई है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि कॉलेज प्रशासन ने किन संस्थानों में दाखिले का झांसा दिया, कितनी फीस जमा कराई गई और प्रवेश पत्र क्यों नहीं दिए गए। जांच में बिचौलियों की भूमिका पर भी फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed