फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDRF took charge of the search for the middle-aged man

Amethi News: एसडीआरएफ ने संभाली अधेड़ की तलाश की कमान

Fri, 18 Oct 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 18 Oct 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
SDRF took charge of the search for the middle-aged man
बाजारशुकुल (अमेठी)। गोमती नदी में डूबे अधेड़ का तीसरे दिन भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ ने अधेड़ की तलाश की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी हरिशरण पाल (49) मंगलवार की सुबह गोमती नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहराई में पहुंचने से वह डूब गया। स्थानीय गोताखारों की मदद से पुलिस नदी में उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन तीसरे दिन भी उसका पता नहीं चल सका। नदी में पानी का बहाव तेज होने से स्थानीय गोताखोरों को परेशानी हो रही थी।


उसके बाद पुलिस ने अयोध्या की एसडीआरएफ से मदद मांगी थी। पुलिस की मांग पर बृहस्पतिवार को टीम गोमती नदी के पाली घाट पहुंची। टीम ने नदी में तलाश शुरू कर दी है। खबर भेजे जाने तक अधेड़ का पता नहीं चला था। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि पानी का बहाव तेज होने से एसडीआरएफ की मदद ली गई है। सुल्तानपुर पुलिस से भी तलाश में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन




बेटी की शादी की थीं तैयारियां
हरिशरण पाल के गोमती नदी में डूबने के बाद गमगीन पिता रामसुमिरन घाट पर बेटे की तलाश करवाने में जुटे हैं। माता सुशीला व पत्नी सीता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी लकी की शादी 22 नवंबर को तय है। इसकी तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हरिशरण के नदी में डूबने से परिवार गम में है। बेटी जूली व लकी के साथ बेटे आशीष व अमित भी परेशान हैं। हरिशरण चाय, पान की दुकान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed