फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   scout and guides performed tent developing and other activities

पाकशाला व अन्य क्रियाकलापों का प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
scout and guides performed tent developing and other activities
अमेठी। शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित भारत स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। समापन कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने टेंट लगाकर पाकशाला समेत अन्य क्रियाकलापों का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जिला इकाई की ओर से शहर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला आयुक्त गाइड डॉ. फूलकली गुप्ता के संयोजन में तीन दिवसीय स्काउट और गाइड प्रगतिशील प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि सभी गाइडस को देश के उन्नयन हेतु सशक्त नागरिक बनने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला आयुक्त (स्काउट) मान सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आरबी सिंह, जिला सचिव/ इंटर कॉलेज कालिकन के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने संबोधित किया। समापन कार्यक्रम में स्काउट और गाइड के बच्चों ने विभिन्न क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया। जिसमें कुल 15 टोलियों ने टेंट एवं पाक कला में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी टोलियों ने शारीरिक क्रियाकलाप, मीनार व योगा आदि का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कलर पार्टी और मार्च पास्ट के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। स्काउट/गाइड की छात्राओं ने पर्यावरण जागरूकता पर पोस्टर निर्माण कर लोगों को जागरूक किया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक नगर ट्रेनिंग काउंसलर मो. शकील खान, जिला ट्रेनिंग काउंसलर शिवम यादव, सचिन शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन विश्वकर्मा व आंचल जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान स्काउट और गाइड को स्काउटिंग के विषयों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) शशांक यादव ने किया। इस मौके पर गाइड कैप्टन रुचिका समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed