फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Scorpio riding attackers beat up a bike riding youth

Amethi News: स्कार्पियो सवार हमलावरों ने बाइक सवार युवक को पीटा

Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Scorpio riding attackers beat up a bike riding youth
अमेठी। ड्यूटी से घर जा रहे बाइक सवार युवक की स्कार्पियो सवार लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मामला रंजिश से जुड़ा है। आरोप है कि 35 हजार रुपये छीन लिए। घायल पीड़ित युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर के गांव भवानीगढ़ उत्कर्ष पाण्डेय प्रतापगढ़ शहर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार रात उत्कर्ष बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में कालिकन-लोहिया नगर मार्ग स्थित थाना संग्रामपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर के समीप स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने उत्कर्ष को रोककर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उत्कर्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास मौजूद 35800 रुपए लेकर फरार हो गए। आरोप है कि हमलावर लोहिया नगर से ही उसका पीछा कर रहे थे। यहां पर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घायल को संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह पीड़ित युवक उत्कर्ष ने एक नामजद व अज्ञात के विरुद्ध मामले की तहरीर थाने में दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्री राम ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मामला सिर्फ मारपीट का है। पैसे छीनने का आरोप गलत है। सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed