फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Schools will open from today with covid protocol

कोविड प्रोटोकॉल के साथ आज से खुलेंगे स्कूल

Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from today with covid protocol
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण से प्रभावित शिक्षण व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज से जिले में संचालित सभी प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में भौतिक क्लासों का संचालन शुरू होगा। शासन का निर्देश मिलने के बाद बीएसए ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्कूल संचालित करने का निर्देश दिया है। स्कूल में साफ-सफाई के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करना होगा। स्कूल में कोविड बचाव नियमों का पालन नहीं होने तथा शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1139 प्राथमिक, 136 उच्च प्राथमिक स्कूल, 197 कंपोजिट स्कूल, 33 सहायता प्राप्त स्कूल, 690 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल के अलावा पांच मदरसा व एक संस्कृत विद्यालय का संचालन होता है। इसके अलावा छह से आठ तक के 26 विद्यालयों का संचालन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में कुल करीब दो लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कोविड संक्रमण की तीसरी लहर में शीत कालीन अवकाश के बाद दिसंबर माह से स्कूलों को बंद करते हुए ऑनलाइन शिक्षण कार्य किया जा रहा था। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद प्रभावित शिक्षण कार्य को पटरी पर लाने के लिए शासन ने स्कूलों में भौतिक क्लास संचालन शुरू करने का निर्देश दिया है। शासन का निर्देश मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बोर्ड के जिले में संचालित नर्सरी से लेकर जूनियर हाईस्कूल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है। पत्र में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल में विद्यार्थियों को बुलाकर शिक्षण कार्य करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन करने के बाद बच्चों को शिक्षित किया जाएगा। स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल नियमों के पालन के साथ शिक्षण कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed