{"_id":"61bb8f85a64ac610253e0a11","slug":"school-with-rocognition-of-fifth-class-taeching-inter-amethi-news-lko609273874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मानक व मान्यता संचालित हो रहे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मानक व मान्यता संचालित हो रहे विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालय बिना मानक व मान्यता के हाईस्कूल व इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। सब कुछ जान कर भी विभाग आंख बंद किए है। कार्रवाई नहीं होने से विद्यालय संचालकों के हौसले भी बुलंद हैं।
तिलोई क्षेत्र के कई प्रमुख कस्बों व गांवों में अधिकांश विद्यालय मानक के अनुरूप बिना मान्यता के धड़ल्ले से जूनियर हाईस्कूल से लेकर इंटर तक की कक्षाएं चलाकर अपनी मनमानी का परिचय दे रहे हैं। इनमें से कुछ विद्यालय तो हिंदी मीडियम की मान्यता लेकर इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं तो कई हाईस्कूल व इंटर पास अनुभव विहीन शिक्षक के साथ संचालित कर अभिभावकों का दोहन कर रहे हैं।
यह स्थिति तब है जब शासन द्वारा मानक विहीन व बिना मान्यता संचालित विद्यालयों को बंद कराने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों की खाऊ कमाऊ नीति से शासन का आदेश क्षेत्र में हवा हवाई हो चुका है। यही कारण है कि विद्यालय संचालकों के भी हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
बीईओ तिलोई अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में संचालित सभी विद्यालयों के मान्यता प्रतिलिपि की जांच कराई जा रही है। जल्द ही बगैर मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।