{"_id":"600ef6c88ebc3e31d332f458","slug":"school-alotted-to-221-primary-teachers-amethi-news-lko5616002173","type":"story","status":"publish","title_hn":"221 प्राथमिक शिक्षकों को आवंटित किए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
221 प्राथमिक शिक्षकों को आवंटित किए स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सहायक शिक्षक भर्ती 2019 में चयनित परिषदीय शिक्षकों को सोमवार को काउंसिलिंग के बाद स्कूल आवंटित किए गए। रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग में 11 निशक्त व 210 महिला अभ्यर्थियों से स्कूलों का विकल्प लिया गया। पुरुष अभ्यर्थियों को बुधवार को रोस्टर के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
परिषदीय स्कूलों में रिक्त सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए 2019 में आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण 36,590 अभ्यर्थियों में से जिले मेें शासन की ओर से 523 शिक्षकों को पोस्टिंग मिली थी। काउंसिलिंग के दौरान सिर्फ 491 पहुंचे जिन्हें पांच दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से ही सभी शिक्षकों से बीएसए कार्यालय में हस्ताक्षर कराया जा रहा था।
सोमवार को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। रणंजय इंटर कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग में तीन निशक्त महिला व आठ निशक्त पुरुष के साथ 210 महिला शिक्षकों से विकल्प लेकर उन्हें मनचाहा स्कूल आवंटित किया गया। पुरुष शिक्षकों को बुधवार को रोस्टर के आधार पर स्कूल आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल आवंटित करने के बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने शिक्षकों से संबंधित बीआरसी पहुंचकर स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया। निशक्त व महिला शिक्षकों को नियुक्ति व स्कूल आवंटन की बधाई देते हुए बीएसए ने देश के भविष्य की प्राथमिक व बेहतर शिक्षा सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी देते हुए पूरे मनोयोग व ईमानदारी से शिक्षा देने को कहा।