फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Saripur-Sambhava connecting road will be repaired

Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा सारीपुर-संभावा संपर्क मार्ग

Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saripur-Sambhava connecting road will be repaired
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़क से निजात मिलने वाली है। क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला सारीपुर-संभावा संपर्क मार्ग अब जल्द ही दुरुस्त नजर आएगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए एक करोड़ छह लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन





लगभग छह किलोमीटर लंबा यह मार्ग वर्षों से बदहाल है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शासन से बजट जारी होने के बाद मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन



बीते दिनों विभाग ने सड़क का सर्वे कराया था, जिसमें इसकी स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। ठेकेदार चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मरम्मत के बाद लगभग 50 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग सारीपुर, संभावा, पूरे साधु, पूरे बंशीलाल, रमसिंहपुर, कोर्रिया सहित कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए बजट जारी हो गया है। निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। चयन के तुरंत बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क को तय मानक के अनुसार दो माह में पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed