फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sanitisation start in acc housing area

एसीसी आवासीय परिसर में शुरू हुआ बचाव कार्य

Tue, 30 Jun 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
sanitisation start in acc housing area
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयोगशाला से सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में एक साथ चार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट घोषित एसीसी सीमेंट फैक्टरी के आवासीय परिसर को संक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। संक्रमितों के क्लोज कॉन्टेक्ट खंगालने व थर्मल स्क्रीनिंग के लिए गठित टीमें मंगलवार सुबह परिसर पहुंचीं। आवासीय कॉलोनी का प्रवेश व निकास प्रतिबंधित कर आवश्यक सामग्री की डोर-स्टेप डिलीवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई से कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। लगातार कई दिन तक कोई रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आने के बाद रविवार देर शाम एक तो सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में पिछले दिनों मिले कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए चार और युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी को इलाज के लिए लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए आवासीय परिसर को कंटेनमेेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद डीएम ने मजिस्ट्रेट के साथ दो आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पर्यवेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित टीम मंगलवार को संक्रमित मरीजों के क्लोज कॉन्टेक्ट के साथ उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर तथा किसी को भी बुखार, सर्दी, खांसी तथा सांस फूलने आदि की समस्या के बारे में पूछने के साथ ही शासन के निर्धारित बिंदुओं पर सभी की सूचना एकत्र करने में जुटी रहीं।

गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण तो फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आवासीय परिसर को संक्रमण मुक्त बनाने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव करने में जुटे रहे। इतना ही नहीं आवासीय परिसर को सील करते हुए आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed