{"_id":"690512fc2dcadd5c800b253d","slug":"sanitation-workers-angry-over-non-deposit-of-epf-amethi-news-c-96-1-ame1002-151306-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ईपीएफ जमा न होने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ईपीएफ जमा न होने पर सफाई कर्मियों में आक्रोश
Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस नगर पालिका में आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मियों ने ईपीएफ की राशि जमा न होने पर नाराजगी जताई है। कर्मियों का कहना है कि दो वर्ष से वेतन से हर माह साढ़े चार हजार रुपये ईपीएफ के नाम पर काटे जा रहे हैं, मगर यह रकम अब तक उनके खातों में जमा नहीं की गई। शुक्रवार को कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तैनाती करने वाली फर्म के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
सफाई कर्मियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति द बाइट आई क्यू नामक फर्म के माध्यम से हुई थी। आरोप लगाया गया कि फर्म दो साल से नियमित रूप से ईपीएफ की कटौती कर रही है, लेकिन जमा नहीं कर रही। कर्मचारियों ने फर्म से राशि का स्टेटमेंट मांगा, मगर कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया।
उनका कहना है कि ईपीएफ की कटौती की गई पूरी रकम तत्काल उनके खातों में जमा की जाए और फर्म से वित्तीय विवरण सार्वजनिक कराया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में दिलीप कुमार, निर्मला, रेखा, रमेश कुमार, बांकेलाल, प्रमोद और आरती सहित कई सफाई कर्मी मौजूद रहे।