{"_id":"68fe70bdb919c7e27602ba09","slug":"sangam-passenger-train-arrived-in-gauriganj-five-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-150991-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई संगम पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई संगम पैसेंजर ट्रेन
Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ से प्रयागराज के लिए संचालित लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से गौरीगंज आई। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी निर्धारित समय से देरी से हुआ। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
संगम पैसेंजर ट्रेन जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हॉल्ट से होकर गुजरती है। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन प्रयागराज संगम और अन्य स्थानों की यात्रा करते हैं। सामान्यतः यह ट्रेन सुबह 9:17 बजे गौरीगंज पहुंचती है, लेकिन रविवार को दोपहर 2:35 बजे स्टेशन पर आई। यह मार्ग पर सभी स्टेशनों पर ठहराव देने वाली एकमात्र ट्रेन है, जिससे दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है।
बोझी गांव निवासी रामकल्प तिवारी ने बताया कि उन्होंने परिवार सहित प्रयागराज संगम स्नान और दर्शन के लिए प्रस्थान किया था, मगर ट्रेन के विलंब से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। उन्होंने कहा कि अब शाम या रात में ही पूजा संभव हो पाएगी। शोभित मिश्र ने कहा कि उनका मुंबई जाने के लिए प्रयागराज से शाम चार बजे का आरक्षण था, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें निजी वाहन से प्रयागराज जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सिर्फ संगम पैसेंजर ही नहीं, बल्कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी शनिवार रात 11:41 बजे की जगह रविवार अलसुबह 3:10 बजे गौरीगंज आई। पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई, जबकि जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मालदाटाउन एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का संचालन भी विलंब से हुआ।
गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन तकनीकी कारणों से पांच घंटे लेट रही। अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। उन्होंने कहा कि परिचालन व्यवस्था सामान्य करने के प्रयास जारी हैं ताकि यात्रियों को भविष्य में असुविधा न हो।