फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sangam passenger reached Gauriganj five hours late

Amethi News: पांच घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची संगम पैसेंजर

Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sangam passenger reached Gauriganj five hours late
अमेठी सिटी। रेल मार्ग के दोहरीकरण के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो पा रही है। सोमवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर तय समय से करीब पांच घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची, जिससे यात्रियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




यह ट्रेन जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखुजरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हॉल्ट से होकर गुजरती है, जिससे बड़ी संख्या में यात्री प्रयागराज संगम और अन्य स्टेशनों की यात्रा करते हैं। यह ट्रेन प्रतिदिन सुबह 9:17 बजे गौरीगंज पहुंचती है, लेकिन सोमवार को यह दोपहर 2:26 बजे पहुंची।
विज्ञापन



ट्रेन की देरी से परेशान यात्री पंकज गुप्ता ने बताया कि अब प्रयागराज में उनका जरूरी काम नहीं हो पाएगा। विश्वनाथगंज के रामआसरे तिवारी ने बताया कि देर होने के कारण उन्होंने यात्रा स्थगित कर दी। सिर्फ संगम पैसेंजर ही नहीं, अन्य ट्रेनें भी समय से नहीं चल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मालदाटाउन एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो पंजाब मेल और अन्य ट्रेनें भी देर से गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed