फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salary stopped for seven officers absent from election training

Amethi News: चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर सात अधिकारियों का रोका वेतन

Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Salary stopped for seven officers absent from election training
अमेठी सिटी। चुनाव प्रशिक्षण से गैरहाजिर सात अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने बताया कि इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शनिवार को पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान कुल 16 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। डीडीओ ने बताया कि 11 कर्मचारी मेडिकली अनफिट होने से अनुपस्थित रहे। जबकि, सात कर्मचारियों के गैरहाजिर रहने की वजह नहीं बताई गई है। सभी का अप्रैल माह का वेतन रोका जा रहा है। कर्मचारी की ओर से जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों में मुख्य रूप से एसबीआई रायबरेली के कैशियर हिमांशु चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीशपुर कार्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, बीडीओ संग्रामपुर कार्यालय से जुड़े ग्राम विकास अधिकारी विजय पाल, बैंक आफ बड़ौदा तिलोई के हेड कैशियर धर्मेंद्र कुमार सिंह, बीएचईएल जगदीशपुर पर्यवेक्षक शशि प्रकाश वर्मा, एसबीआई अमेठी के कैशियर श्रेय प्रसाद, खंड शिक्षा अधिकारी भादर कार्यालय क्षेत्र के प्रधान अध्यापक सुरेंद्र कुमार मिश्र शामिल हैं। डीडीओ ने कहा कि चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण आयोजन में सभी की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed