{"_id":"66fb345299516e129f070e77","slug":"salary-of-six-sanitation-workers-stopped-on-charges-of-negligence-amethi-news-c-96-1-gon1004-126647-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लापरवाही के आरोप में छह सफाई कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लापरवाही के आरोप में छह सफाई कर्मचारियों का रोका वेतन
Tue, 01 Oct 2024 04:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान गैरहाजिर सफाई कर्मचारियों पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। जिसमें मुसाफिरखाना के तीन, जामो के एक व शाहगढ़ के दो सफाई कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। सभी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विकासखंड मुसाफिरखाना के ग्राम पंचायत टिकरा बैजनाथ के ग्राम प्रधान की शिकायत पर सफाई कर्मचारी राकेश कुमार, बबलू राम व सुनीता के खिलाफ बिना बताए गैरहाजिर रहने और असंतोषजनक व्यवहार करने का आरोप है। तीनों का सितंबर माह का वेतन रोक दिया गया है। जामो विकासखंड के सफाई कर्मचारी राकेश राणा पर आरोप है कि बरसात के कारण जामो थाना परिसर में जलभराव व गंदगी की स्थिति में सफाई कार्य करने से इन्कार कर दिया गया। ऐसे में कार्य के प्रति उदासीनता के आरोप के चलते कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।
विकासखंड शाहगढ़ में सहायक विकास अधिकारी की ओर से शिकायत की गई है कि ग्राम पंचायत जुड़ियापुर का औचक निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी संतोष कुमार माली अनुपस्थित पाए गए। ग्राम पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय आदि जगहों पर काफी गंदगी पाई गई। ऐसे में 17 सितंबर का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
शाहगढ़ विकासखंड के सफाई कर्मचारी सिकंदर भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए, ऐसे में उनका सितंबर माह का वेतन रोका गया है। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पांच कर्मचारियों का पूरे सितंबर माह का वेतन व एक कर्मचारी का एक दिन का वेतन रोका गया है। नोटिस मिलने के बाद तीन दिन के अंदर इसमें संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।