{"_id":"60c78ed78ebc3e817565f5f9","slug":"salary-of-five-including-doctor-holded-amethi-news-lko5824486150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक समेत पांच कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक समेत पांच कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड कमांड कंट्रोल रूम में ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहना चिकित्सक समेत पांच अफसरों को भारी पड़ा। सीडीओ ने कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया तो जिम्मेदारों की मनमानी प्रकाश में आई।
जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज सीडीओ ने अग्रिम आदेश तक सभी के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में एकीकृत कोविड कमांड सेंटर संचालित किया जा रहा है। कोविड केयर सेंटर में शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई गई।
विज्ञापन
संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मी मनमानी पर उतर आए हैं। कोविड केयर सेंटर में कर्मियों के नहीं रहने तथा फोन रिसीव नहीं होने की शिकायत पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर रविवार देर शाम अचानक कोविड केयर सेंटर पहुंच गई।
कोविड कमांड केंद्र पर रोस्टर के अनुसार तैनात डॉ. अंजली यादव, राजेश कुमार वैश्य, अमित कुमार, डॉ. इकबाल कादरी व इंद्रपाल अपनी ड्यूटी शिफ्ट से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं कोविड कमांड सेंटर में निरीक्षण के दौरान सीडीओ को कई और कमियां भी मिलीं।
कर्मियों की मनमानी से नाराज सीडीओ ने सभी अनुपस्थित कर्मियों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
सीडीओ ने कोविड कमांड सेंटर में पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा कोविड संक्रमितों की निगरानी करने का निर्देश देते हुए व्यवस्था में सुधार की बात कही है। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों के जवाब से संतुष्ट नहीं होने तथा भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीडीओ की कार्यवाही से हड़कंप मचा है।