{"_id":"6431a97a26558f91b6093284","slug":"salary-amethi-stop-amethi-news-c-13-1-172873-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच सचिव समेत 33 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच सचिव समेत 33 कर्मियों का एक दिन का वेतन रोका
Sat, 08 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विकास भवन सभागार में सात मार्च को आयोजित बैठक से अनुपस्थित रहने वाले पांच सचिव, तीन तकनीकी सहायक व 25 रोजगार सेवक का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। शासन की ओर संचालित योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति जांचने व निर्देश देने के लिए बीते सात अप्रैल को विकास भवन में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में गौरीगंज ब्लॉक के सभी अधिकारी, कर्मचारी व रोजगार सेवकों को मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। बावजूद इसके पांच ग्राम विकास अधिकारी, तीन तकनीकी सहायक व 25 रोजगार सेवक नहीं पहुंचे। बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अशोक कुमार सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
इन पर हुई कार्रवाई
ग्राम विकास अधिकारी प्रफुल्ल सिंह, धर्मेद्र कुमार, सुमन यादव, सुहानी मौर्य व सुरेश, तकनीकी सहायक बसंतलाल, फैसल खान तथा आर्तिमान त्रिपाठी का एक दिन का वेतन बाधित किया गया है। रोजगार सेवक जयराम, सुशील पांडेय, विपिन त्रिपाठी, परमानंद पांडेय, अकबर खान, मुकेश कुमार, मोबीन अशरफ, धर्मेद्र यादव, विनोद कुमार, श्रीप्रकाश, रोहित श्ुाक्ल, साबिर, पुष्पेंद्र प्रताप, अनुज कुमार, रमेश कुमार, प्रमोद कुमार, शहीम, विजय कुमार, इकसार अहमद, रामसुंदर, कामता प्रसाद, लता सिंह व अंकुर मिश्र भी इस दायरे में आए हंै।
मांगा जवाब, दी चेतावनी
मानदेय/वेतन बाधित करने के साथ ही सभी को नोटिस जारी की गई है। नोटिस में अफसरों के आदेशों की अवहेलना करने, शासकीय योजनाओं का समय से क्रियान्वयन नहीं करने समेत अन्य बिंदुओं पर जवाब देने को कहा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने या भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।