फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Running around for inheritance for two years

Amethi News: दो साल से वरासत के लिए काट रहे चक्कर

Tue, 18 Mar 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Running around for inheritance for two years
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार को जिले की चार तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुसाफिरखाना में डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक, तिलोई में सीडीओ सूरज पटेल, गौरीगंज में एडीएम अर्पित गुप्ता व अमेठी में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना तहसील सभागार में 11:25 बजे भरतपुर दादरा निवासी उदयभान व नारद डीएम के सामने पेश हुए। कहा कि मैडम... बहुत परेशान हैं। दो साल से चक्कर काट रहे हैं। चकबंदी से आदेश होने के बावजूद वरासत नहीं हो रही है। डीएम ने जिम्मेदारों को मामले की जांच कर नियमानुसार वरासत दर्ज करने को कहा। इसी बीच अढ़नपुर निवासी पवन सिंह ने कहा कि मैडम... भूमि की पैमाइश के लिए 2009 में मुकदमा दायर किया था, जिसमें 2018 में पैमाइश प्रक्रिया पूरी हो गई थी। इसके बावजूद अब तक कब्जा नहीं दिलाया गया। डीएम ने इस मामले में भी अफसरों को जांच कर निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन



मझगवां प्रधान प्रतिनिधि अरमान खां ने कहा कि मैडम... ग्राम सभा के खाते में रास्ते व नवीन परती के नाम सुरक्षित भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं, जबकि उक्त भूमि पर आरसी सेंटर और खेल का मैदान प्रस्तावित है। डीएम ने इस मामले में तहसीलदार को जांच करवाकर सुरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त करने को कहा। गड़ेरिया डीह निवासी गुलाम रसूल ने कहा कि मैडम... उनकी भूमि की पैमाइश हो चुकी है। जब वह अपनी भूमि पर निर्माण करते हैं तो कुछ लोग अवरोध कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। डीएम ने मामले की जांच व निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत
अमेठी सिटी। गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सोगरा गांव की शिल्पा ने शिकायती पत्र देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया है। शिल्पा ने कहा कि आवेदन के बाद वरीयता क्रम में उनका नाम सबसे ऊपर था, इसके बाद भी चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए दूसरे अभ्यर्थी का चयन किया गया है। शिल्पा ने पूरे मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।





मारपीट के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
अमेठी। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची महिला ने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कोहरा के ढोढ़ई का पुरवा निवासी आरती ने बताया कि पड़ोसी घर के सामने झटका मशीन लगा रहे थे, मना किया तो बाहर के लोगों को बुलाकर परिजनों को पीट दिया। इसमें परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जबकि पुलिस ने हमारे पति को ही थाने पर बैठा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed